गोहरापदर, गरियाबंद : बढ़ती महंगाई और वेतन विसंगति के दंश झेल रही है प्रदेश के सहायक शिक्षक
छत्तीसगढ़ के एक लख नौ हजार सहायक शिक्षकों द्वारा राज्य सरकार के साथ वेतन विसंगति को दूर कराने के लिए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक के प्रांताध्यक्ष मनीष मिश्रा के अगुवाई मे समय समय पर सरकार और शासन के प्रमुखो से लगातार संवाद कर रही है। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष कुमेन्द्र कश्यप ने बताया की प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने कर्मचारियों के हितो को ध्यान मे रखते हुए पुरानी पेशन को लागु किया उसके लिए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई गरियाबंद हृदय से आभार व्यक्त करता है। छत्तीसगढ़ के एक लख नौ हजार सहायक शिक्षकों के केवल एक सूत्रीय मांग वेतन विसंगति आज पर्यन्त तक दूर नही हुई जिसके कारण सहायक शिक्षकों को प्रति माह दस से पंद्रह हजार का नुकसान हो रही है। चुनाव से पूर्व अपने घोषणा पत्र मे वेतन विसंगति दूर करने की बात को वर्तमान सरकार प्रदेश ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया था आज सरकार का पूरे तीन वर्ष पुरा होने के बाद भी सहायक शिक्षकों का वेतन मे विसंगति जस की तस बना हुवा है । विगत दिनों अठारह दिनों के अनिश्चित कालीन आंदोलन को माननीय मुख्य मंत्री जी के आश्वाशन पर स्थगित किया गया और सभी के निगाहेँ बजट पर टिकी रही। किन्तु बजट भी काफी निराशा जनक रहा। लगातार दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई से भी राज्य कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वर्तमान मे केंद्रीय कर्मचारीयो को 34 फीसदी डी.ए. मिल रही है जबकि छत्तीसगढ़ के कर्मचारी को 17 फीसदी डी.ए. मिल रही है। इस महंगाई के दौर मे डी.ए. का नही बढ़ने से राज्य कर्मचारी परेशान है। छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेसन जिला इकाई गरियाबंद आग्रह करती है की प्रदेश के एक लाख नौ हजार सहायक शिक्षकों का वेतन विसंगति को दूर करते हुए केंद्र के समान डी.ए प्रदय कर कर्मचारियों को चैत्र नवरात्र मे सौगात दें।
संवाददाता : टेलू राम कश्यप
मो.नं. : 77228 88081, 9301888081
0 टिप्पणियाँ