Advertisement

ब्रम्हकुमारी बहनों ने जनजागरण कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की...



मैनपुर, गरियाबंद : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रम्हकुमारी बहनों ने अध्यात्मिकता और शांति के प्रसार के साथ ही जनजागरण कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। आज ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत यातायात सुरक्षा जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें तीस की संख्या में बाइकर्स द्वारा हेलमेट पहनकर सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरुकता अभियान चलाया जिसमें ग्राम कोपरा व ग्राम श्यामनगर के कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य चंन्द्रशेखर साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर आमजनों से यातायात नियमों को पालन करने का आग्रह किये।




स्ट्रिंगर : टेलू राम कश्यप
मो.नं. : 77228 88081, 9301888081

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ