अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देवभोग के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में योग किया और साथ ही प्रतिदिन योग करने के लिए संकल्प लिया...
देवभोग, गरियाबंद : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार को देवभोग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगा कर योग दिवस मनाया। इस दौरान बताया गया कि वैश्विक महामारी कोरोना को हराने व स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी है और नियमित योग करने से ही प्रत्येक व्यक्ति निरोग रह सकता है। साथ ही औषधि के साथ-साथ योग करके ही प्रत्येक व्यक्ति कोरोना को मात दे सकते हैं। वहीं योग दिवस के अवसर पर भारत को निरोग देश बनाने के लिए लोगों ने योगा करनें का संकल्प लिया।
मौके पर उपस्थित रहे डमरूधर पुजारी विधायक...
विन्द्रानवागढ़ छ.ग. भाजयुमो जिलाध्यक्ष डाॅ.योगिराज माखनलाल कश्यप, रुद्राक्ष साहू मंडल अध्यक्ष, चंद्रशेखर सोनवानी अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष, जितेंद्र मांझी अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष, जगमोहन पटेल मंडल अध्यक्ष, अरविंद सोम मंडल महामंत्री, गजानन्द कश्यप मंडल उपाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
स्ट्रिंगर : टेलू राम कश्यप
मो.नं. : 77228 88081, 9301888081

0 تعليقات