Advertisement

जाती प्रमाण पत्र की जटिलता में फँसता समाज...

जाति प्रमाण पत्र के समस्या को लेकर महरा समाज गरियाबंद ने मुख्यमंत्री से की मुलाक़ात...


गरियाबंद : कोसरिया महरा समाज जिला गरियाबंद के अध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप के नेतृत्व में 11 जुलाई 2022 को प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात किया। कोसरिया महरा समाज के सचिव कुमेन्द्र कश्यप ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में लगभग 14 लाख की जनसंख्या के साथ निवास करने वाली महरा जाति के लोगो का आज पर्यन्त तक जाति समस्या का समाधान नही हो सका है। जिसको लेकर गरियाबंद कोसरिया महरा समाज जिला गरियाबंद के प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल से मुलाकात कर श्री गणेश जी का मूर्ति व महरा समाज द्वारा बनाया गया खादी गमछा भेंट किया गया। और जाति समस्या से अवगत कराया गया जिस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित जवाब देते हुए कहा कि आदेश हो गया है अब जाति प्रमाण पत्र बन जाएंगे। साथ ही जिला कलेक्टर को भी फोन से संज्ञान लेने की बात कही।


कश्यप ने स्प्ष्ट करते हुए कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति को अंग्रेजी में अधिसूचित जाति के अंतर्गत जाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु निर्देशित किया है। उक्त आदेश के तहत महरा जाति का भी जाति प्रमाण पत्र अंग्रेजी में अधिसूचित mahar में जाति प्रमाण पत्र जारी किया जावे जिसे की समाज के लोगों को आरक्षण का लाभ मिल सके। महरा समाज के अध्यक्ष डॉ.योगीराज माखन कश्यप ने कहा कि महरा जाति के लोगों में सदियों से अनुसूचित जातियों के लक्षण पाये जाते है, जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण समाज के लोग बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मामले को लेकर पहले जिला कलेक्टर से भी मुलकात कर ज्ञापन दिया गया था, किन्तु समस्या समय अवधि में पूरा नहीं होने के कारण मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विस्तृत जानकारी दिया गया है। मुख्यमंत्री के वक्तव्य के अनुसार जल्द ही जाति प्रमाण पत्र बनने की सम्भावना है। महरा समाज के समाज सेवी वरिष्ठ सदस्य गौरीशंकर कश्यप ने भी अपनी वक्तव्यों में कहा कि महरा समाज के लोगों का जाति प्रमाण पत्र बनने पर आगामी दिनों में जब भी मुख्यमंत्री का गरियाबंद जिला भेंट मुलाकात वाली कार्यक्रम आयोजित होगा मुख्यमंत्री का स्वागत में  महरा समाज के 15 हजार सामाजिक लोग उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री से भेंट करने पहुँचे थे महरा समाज के सरंक्षक निरंजन कश्यप, अध्यक्ष डॉ.योगीराज माखन कश्यप, उपाध्यक्ष कंचन कश्यप, सचिव कुमेन्द्र कश्यप, सहसचिव जगदीश कश्यप, सहकोषाध्यक्ष अनूप कश्यप, प्रवक्ता गजेन्द्र कश्यप, वरिष्ट कार्यकरणी गौरीशंकर कश्यप, मीडिय प्रभारी टेलु राम कश्यप उपस्थित रहे।




स्ट्रिंगर : टेलू राम कश्यप
मो.नं. : 77228 88081, 9301888081

إرسال تعليق

0 تعليقات