रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव विभागीय मामलों में हस्तक्षेप को लेकर नाराज चल रहे थे। छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नेता और मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री पद की जिम्मेदारी छोड़ी है। उन्होंने तीन पन्नों के पत्र के माध्यम से इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेज दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य
मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि जिस तरह की चीजें चल रही थीं, यह तो एक दिन होना ही था। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास
विभाग से इस्तीफा भेज दिया है। सिंहदेव के
इस फैसले से सरकार के अंदर चल रही
खींचतान सड़क पर आ गई है। मुख्यमंत्री
भूपेश बघेल यह इस्तीफा स्वीकार करते हैं या
नहीं यह तो बाद की बात है लेकिन इस्तीफे से
सरकार और संगठन में खलबली मच गई है।
बताया जा रहा है कि इसकी सूचना केंद्रीय
नेतृत्व को भी भेज दी गई है।




0 تعليقات