रायपुर : छत्तीसगढ़ में नए साल में क्रिकेट
का रोमांच सिर चढ़कर बोलने वाला है। दरअसल 14 साल बाद छत्तीसगढ़ के
रायपुर में स्थित शहीर वीर नारायण सिंह
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को भारत-न्यूजीलैंड
वनडे मैच की मेजबानी मिली है।
बीसीसीआई ने छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (सीएससीएस) को जनवरी में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के एक वन-डे मैच की मेजबानी रायपुर को सौंपी है। यह इंटरनेशनल वन-डे मैच 21 जनवरी को खेला जाएगा।
रोहित शर्मा और विराट कोहली आयेंगे रायपुर...
तीन वन-डे मैचों की सीरीज का दूसरा
मुकाबला 21 जनवरी 2023 को नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला
जाएगा। यह पहला मौका है जब रायपुर
पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होगा।
इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए रोहित शर्मा,
विराट कोहली, केन विलियम्सन समेत
भारत-न्यूजीलैंड के सभी स्टार क्रिकेट
खिलाड़ी रायपुर आएंगे। सीएससीएस के
मीडिया प्रभारी राजेश दवे ने बताया कि
वन-डे मैच से पहले बीसीसीआई की टीम
निरीक्षण के लिए आएगी।
0 تعليقات