Advertisement

पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर पर होगा रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन...

महासमुंद : राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामायण मंडली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने रामायण मंडली प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी। पहले चरण में ग्राम पंचायत, दूसरे चरण में जनपद पंचायत और तीसरे चरण में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 16 फरवरी से 18 फरवरी 2023 को राजिम जिला गरियाबंद में आयोजित होगा। राज्य स्तर के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को क्रमशः पांच लाख, तीन लाख एवं दो लाख रुपए पुरस्कार दिए जायेंगे।
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने रामायण मंडली प्रतियोगिता के लिए संबंधित अधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दिए है। जिले में पहले चरण में ग्राम स्तर पर 25 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2022 तक प्रतियोगिता की जा रही है। दूसरे चरण में जनपद पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता 5 जनवरी 2023 से 25 जनवरी 2023 के बीच में आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 27 जनवरी से 03 फरवरी 2023 तक आयोजित कर जिला स्तरीय विजेता मंडली को चुना जाएगा।
प्रदेश के सांस्कृतिक मानचित्र में रामायण मंडलियाँ एक अभिन्न अंग है। पूर्व की भांति यह प्रतियोगिता पहले चरण में ग्राम पंचायत में जितने भी रामायण मंडलियों हैं उनके बीच प्रतियोगिता के माध्यम से एक विजेता रामायण मंडली को चुना जाएगा। दूसरे चरण में प्रत्येक ग्राम पंचायत से चुने गये रामायण मंडलियों के बीच जनपद पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया जाये तथा प्रत्येक जनपद पंचायत के विजेता रामायण मंडलियों के बीच जिला स्तर पर प्रतियोगिता के माध्यम जिला स्तरीय विजेता को चुना जाना होगा। उन सभी जिला स्तरीय विजेता रामायण मंडलियों के बीच राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया जायेगा।
कलेक्टर क्षीरसागर ने रामायण मंडली प्रतियोगिता के लिए जिला नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा एवं सहायक नोडल जिला परियोजना अधिकारी रेखराज शर्मा को एवं जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे को बनाया गया है।
संस्कृति विभाग के चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत मानस मंडलियों को वाद्य यंत्र क्रय किये जाने के लिए सम्मान राशि पांच हजार रुपए प्रदाय किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.cgculture.in/Chinhari portal पर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ