Advertisement

भेंट मुलाकात कार्यक्रम: विधानसभा क्षेत्र राजिम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छुरा, फिंगेश्वर एवं राजिम के आम जन से हुए रुबरु...

गरियाबंद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा क्षेत्र राजिम में भेंट-मुलाकात अभियान के क्रम में सोमवार को छुरा, फिंगेश्वर एवं राजिम के दौरे में रहे। मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, राजिम विधानसभा के विधायक अमितेश शुक्ल साथ मौजूद रहे। सबसे पहले छुरा में कार्यक्रम को संबोधित किया। उसके बाद छत्तीसगढ़िया संस्कृति, खानपान और जीवनशैली को भी बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बघेल ने भोजन ग्रहण करने के लिए फिंगेश्वर के किसान बिसेलाल साहू के घर पहुंचे। पारंपरिक तरीके से कांसे की थाली में परोसे गए भोजन में बथुआ भाजी, तिवरा भाजी, जिमिकांदा, दाल पालक, बिजौरी, गुलगुला और सिलबट्टे पर पीसा हुआ टमाटर की चटनी को मुख्यमंत्री ने सादगी के साथ ग्रहण किया।


मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं के लाभांवितों और वंचितों से हुए रूबरू...
भोजन के बाद फिंगेश्वर में आयोजित भेट-मुलाकात के मंच से छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभांवितों और वंचितों से रूबरू हुए। किसानों से धान विक्रय की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि अभी धान खरीदी चालू है। उन्होंने कहा कि चौथा किश्त राजीव गांधी न्याय योजना की राशि 31 मार्च को दी जाएगी।बातचीत के दौरान किसान भागवत साहू ग्राम खपरी ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ जमीन है। 31 हजार ऋण लिया था। धान बेच लिये है। पैसा खाते में आता है। अभी भी खाते में 30 से 40 हजार जमा है। किसान भागवत साहू ने बताया कि पिछले साल फटफटी लिया था और ससुराल भी गया था घरवाली को लेकर।

राशनकार्ड धारी संतोषी साहू ग्राम परसदा वार्ड 19 ने बताया कि 35 किलो चावल 5 किलो ऊपर के साथ मिला है। नमक मुफ्त
शक्कर 17 में मिलने की बात बताई। 
उन्होंने मिट्टी तेल की कीमत कम करने की मांग की। उन्होंने घरेलु गैस की कीमत अधिक होने से महिलाओं को बहुत परेशानी होने की बात कही। जिस बात पर
मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि चावल, शक्कर, नमक राज्य सरकार दे रही है, लेकिन गैस, मिट्टी तेल के दाम भारत सरकार तय करती है।

गोधन न्याय योजना के लाभांवित मुकेश साहू, ग्राम बारुला ने बताया कि 350 क्विंटल, 70 हजार का गोबर बेचा है जिससे उन्होंने सिलाई मशीन खरीद के पत्नी को भी टेलरिंग सिखाया। गोबर को पहले घुरवा में फेकते थे अब उसका पैसा मिल रहा है उसके लिए आभार है। कर्जा माफी से जो पैसा बचा उसका ट्रैक्टर खरिदा।

एक हितग्राही ने बताया कि वर्मी खाद के पैकिंग के लिए 2 लाख बोरी में पेंटिंग से 4 लाख की कमाई हुई है। पूरा गरियाबंद जिला में बोरी भेजती हैं। पैसा से घर बनाने के लिए जमीन भी खरीदी हैं। उन्होंने नरवा-घुरवा, योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। अन्य हिग्राही रामदयाल टंडन, लोहरसी निवासी ने बताया कि वे गौठान समिति के अध्यक्ष बनाये गए हैं लेकिन गौठान तो है ही नहीं। इस बात पर जिला पंचायत सी.ई.ओ. ने बताया कि बरसात में पानी भर जाता है। इसके बाद रामदयाल ने शासकीय जमीन पर गांव के लालू यादव द्वारा अतिक्रमण की जानकारी दी।  तो मुख्यमंत्री ने कल ही अतिक्रमण हटाने और जल्द से जल्द गौठान बनाने के निर्देश दिए।

उर्मिला ध्रुव ग्राम बिनौरी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके शरीर में हिमोग्लोबीन बहुत कम होने के कारण तबियत खराब रहती थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीदी ने जानकारी दिया और आंगनबाड़ी केंद्र में गर्म पोस्टिक भोजन मिल रहा है जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ा है। इसके साथ ही आभार व्यक्त किया। इसी तरह मुख्यमंत्री ने शासन की कई योजनाओं से संबंधित कियांव्ययन पर हिग्राहियों से एक-एक कर वास्तविकता की जानकारी ली।

फिंगेश्वर से राजिम प्रस्थान के बाद रेस्टहाउस राजिम में सर्वसमाज प्रमुखों से भेट मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की मांग पर धीवर समाज राजिम में सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख की घोषणा की। यादव समाज के भवन निर्माण हेतु 15 लाख देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ठेठवार यादव समाज से संवाद करते हुए समुदायिक भवन के लिए 25 लाख देने की घोषण की। मुख्यमंत्री ने संत गुरुघासीदास जयंती के लिए अग्रीम शुभकामनाएं दी। सतनामी समाज ने राजिम में जमीन की मांग की। सतनामी समाज ने फिंगेश्वर में आईटीआई को संत गुरुघासी बाबा के नाम करने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। आदिवासी समाज के उत्थान के लिए नया रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अन्य पिछड़ावर्ग के लिए छात्रावास बनाने की घोषणा की। मराठा समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को राजिम में 15 जनवरी को खंडवा उत्सव के लिए आमंत्रित किया।सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अधिवक्ता संघ से चर्चा करते हुए राजिम में व्यवहार न्यायालय भवन के लिए निमार्ण के लिए सहमति दी। मुस्लिम समाज ने जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने की समस्या बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत की ग्राम सभा के प्रस्ताव बनाया जा सकता है। भवन की मांग पर मुस्लिम समाज के लिए 10 लाख की घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ब्राम्हण समाज के सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख देने की घोषणा की। इसी प्रकार अन्य समाज प्रतिनीधियों की मांग पर करोड़ों की घोषणा कर रात्रि विश्राम j
राजिम में किया

إرسال تعليق

0 تعليقات