गरियाबंद : गरियाबंद जिले में 562 जन्म-मृत्यु पंजीयन इकाईयों में जन्म-मृत्यु की घटना का ऑनलाइन पंजीयन भारत के महारजिस्ट्रार नई दिल्ली के पोर्टल द्वारा किया जा रहा है। जिले के पंजीयन इकाईयों में 222 स्वास्थ्य संस्था जिसमें 198 उप स्वास्थ्य केन्द्र, 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 05 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा जिला अस्पताल व सिविल अस्पताल देवभोग, 336 ग्राम पंचायत व 04 नगरीय निकाय शामिल है। जिला रजिस्ट्रार (जन्म मृत्यु) एस.के.बंजारे ने बताया कि इन पंजीयन इकाईयों के कार्यक्षेत्र में जन्म एवं मृत्यु की घटना की सूचना जन्म-मृत्यु पंजीयक (ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत सचिव, नगर पंचायत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी अधिकारी/कर्मचारी) को जन्म मृत्यु घटना घटित होने के 21 दिवस के भीतर दिये जाने पर जन्म-मृत्यु का पंजीयन तथा प्रमाण पत्र का वितरण निःशुल्क किया जाता है।
0 टिप्पणियाँ