गरियाबंद : राज्य शासन ने सुश्री रीता यादव को जिला पंचायत गरियाबंद का सीईओ नियुक्त किया है। वर्तमान में श्रीमती रोक्तिमा यादव सीईओ हैं। उन्हें धमतरी जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है, वे 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वहीं कोरिया जिले की अपर कलेक्टर सुश्री रीता यादव को आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गरियाबंद का प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ.कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी किया है जिसमें साथ ही कई जिले के आई.ए.एस. का स्थानांतरण किया गया है।
0 تعليقات