राजिम, गरियाबंद : माघी पुन्नी मेला के अंतिम दिवस महाशिवरात्रि पर सांस्कृतिक मंच क्रमांक 2 पर छत्तीसगढ़ी लोकविधा में अनेक प्रस्तुतियाँ हुई। दर्शक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक टस से मस तक नहीं हुए। भरवाडी़ह तिलदा के पुसउराम बंजारे ने सुरसंगम पंडवानी लोककला समिति द्वारा कपालिक शैली में वन पर्व पर शानदार कथा सुनाई।
जौंदी के जगमोहन साहू ने भजन संध्या प्रस्तुत दिया उन्होंने धार्मिक भजनें गाकर मन मोह लिया।
फिंगेश्वर की यशोमति सेन जय शीतला पंडवानी को लोग घंटो सुनते रहे।
खुटेरी के वेदप्रकाश श्याम भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
चिपरीड़ीह के तुलसी राम रामायण मंडली के टुकेन्द्र साहू ने रामायण के प्रसंगों पर चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन मनोज सेन, महेन्द्र पंत, किशोर निर्मलकर एवं दुर्गेश तिवारी ने किया।
0 टिप्पणियाँ