Advertisement

कलेक्टर सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि...


गरियाबंद : झीरम श्रंद्धाजलि दिवस पर आज जिला कार्यालय सहित जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कलेक्टोरेट में कलेक्टर प्रभात मलिक सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, सुरक्षा बल के जवान एवं विगत वर्षों से लेकर वर्तमान तक नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयों-बहनों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही राज्य में अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास व्यक्त करते हुए सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने व राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने का संकल्प लिया गया। ज्ञात हो कि एक दशक पूर्व 25 मई 2013 को बस्तर के झीरम घाटी में नक्सल हमले में छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ राजनेता एवं सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, डिप्टी कलेक्टर टी.आर.देवांगन सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

إرسال تعليق

0 تعليقات