महासमुंद : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचन्दन कल 9 मई को महासमुंद जिले के ग्राम सिरपुर (बांसकुड़ा) आयेंगे। राज्यपाल विश्व भूषण हरिचन्दन राजभवन रायपुर से प्रातः 10ः00 बजे सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे तथा 11ः15 बजे सिरपुर ग्राम बांसकुड़ा पहुंचेंगे। राज्यपाल सिरपुर भ्रमण के बाद दोपहर 1ः15 बजे सड़क मार्ग से राजभवन रायपुर के लिए रवाना होंगे। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने राज्यपाल के कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था आदि का दायित्व अधिकारियों को सौंपा है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत होंगे।
0 टिप्पणियाँ