महासमुन्द : छत्तीसगढ़ आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव के लिए आज उस समय और ज़्यादा मजबूती मिली जब बहुजन समाजवादी पार्टी के महेंद्र साहू सहित एक बड़ी संख्या में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
'आप' की नीतियों से प्रभावित होकर बहुजन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी कार्यालय में 'आप' का दामन थामा।
'आप' महासमुंद के जिला उपाध्यक्ष राकेश झाबक ने यहां बताया की पार्टी के चुनाव कार्यालय में हुई बैठक के दौरान बहुजन समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं सहित पार्टी में शामिल हुए बहुजन समाजवादी पार्टी के नेता महेन्द्र साहु, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहले भी उम्मीदवार रह चुके हैं और पत्रकारिता जगत में भी वर्षों तक जनहित और विकास के मुद्दे पर खबर के माध्यम से क्रान्ति लाने के लिए अपना बहुमुल्य योगदान भी दिया है।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और सरदार
भगवंत सिंह मान की नीतियों को देखते हुए आम
आदमी पार्टी में शामिल होने वालों को हम अपने दिल
और पार्टी में जगह देंगे और हर तबके के लोगों को
बराबर साथ लेकर चलेंगे।
आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों ने कहा कि ये
सभी ‘आप 'की नीतियों से प्रभावित थे और अपनी
पार्टियों को छोड़कर 'आप' में शामिल हो गए।
0 टिप्पणियाँ