बोकारो/झारखण्ड : जिले के कथारा मोहली बांध में, कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के कथारा में असहाय लोगों को व्हीलचेयर से पोलिंग बूथ तक पहुंचने में मदद की।
ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने कहा कि 20 नवंबर को संपन्न मतदान शांतिपूर्ण रहा, जिसमें पुरुषों और महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
वहीं, नए मतदाता, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर और पूरे उत्साह पूर्वक लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान दिया। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता भी वोट डालने में शामिल रहे। बूथों पर मतदान कर्मी तथा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा।
0 टिप्पणियाँ