Advertisement

अचानक लगी हाइवा ट्रक में आग... साक्ष्य जुटा रही पुलिस...


बोकारो/झारखण्ड : झारखण्ड के बोकारो जिले में शुक्रवार की देर रात को एक हाइवा ट्रक में अचानक आग लग गई थी, आपको बता दें घटना की जानकारी स्वयं गाड़ी मालिक द्वारा पेट्रोलिंग में तैनात ओ.पी. प्रभारी राजेश प्रजापति को दी गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों के साथ कथारा ओ.पी.पुलिस मौके पर तत्काल पहुंच गई और त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। ट्रक कोयला व्यापारी का बताया जा रहा है, प्रथम दृष्टि में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की बात सामने आ रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कथारा रेलवे कॉलोनी के पास यह ट्रक खड़ा हुआ था और अचानक इसमें आग लगने लगी, जली वाहन के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया पुलिस की मुस्तैदी और फायर ब्रिगेड की तकनीकी कुशलता के कारण आग पर जल्द ही काबू पाया लिया गया। इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है, फिलहाल पुलिस ट्रक में लगे आग के कारण और नुकसान हुए सामानों की जानकारी जुटा रही है।

إرسال تعليق

0 تعليقات