Advertisement

नारायणपुर में बुजुर्ग पर किया तलवार से हमला... आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर...



बोकारो/झारखण्ड : पेंक थाना अंतर्गत नारायण पुर कुम्हार टोला के रहमान अंसारी को नारायणपुर कुम्हार टोला का निवासी कादिर उर्फ़ बेहरा, जो एक छंटा एवं पुराना अपराधी है उसने अपने ही टोला के बुजुर्ग व्यक्ति रहमान अंसारी को तलवार से जानलेवा हमला कर 23 नवम्बर संध्या 6 बजे के करीब घायल कर दिया। रहमान अंसारी के परिजनों ने बताया की उक्त व्यक्ति से हम लोगों का किसी तरह का रंजिश नहीं था, न ही कभी किसी प्रकार से कोई मतभेद हुआ है। लेकिन उक्त व्यक्ति आए दिन चोरी एवं बदमाशी के जुर्म में जेल का चक्कर लगाता रहता है। 23 नवंबर को संध्या बेहरा उर्फ़ कादिर अंसारी नशे में धुत हो कर, हांथ में तलवार लिए घूम रहा था और बिना वजह के गंदी-गंदी गलियां गली-मोहल्ले में दे रहा था। नशे में धुत बोले जा रहा था कि, "मैं जयराम महतो का आदमी हूं अब मुझे कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, न कोई कुछ उखाड़ सकता है। अब मैं जिसको चाहूंगा काट कर रख दूँगा"।

इसी दौरान बुजर्ग व्यक्ति ने इसे समझाने का प्रयास किया लेकिन उक्त व्यक्ति नशे में धुत इसी बुजर्ग व्यक्ति पर ताबड़-तोड़ हमला कर, शरीर के कई जगह पर वार करने लगा। तभी हो हल्ला करने से ग्रामीणों ने आकर बचाया। इस मामले की लिखित आवेदन पेंक थाना में दी गई है, लेकिन बुजुर्ग के परिजनों का आरोप है की अभी तक उक्त अपराधी पर कोई कार्यवाही पेंक थाना द्वारा अबतक नहीं की गई है।

एफ.आई.आर कर लिया गया है, बहुत जल्द कार्यवाही कर उक्त अपराधी को जेल भेजा जायेगा : अनिल कुमार लिंडा, थाना प्रभारी पेंक

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ