Advertisement

डीटीओ ने वसूले 2.30 लाख... किसका है ये खजाना ?...

वाहन जांच अभियान चलाकर डीटीओ ने वसूला दो 2.30 लाख जुर्माना...



बोकारो/झारखण्ड : राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जैनामोड़ के सामने परिवहन विभाग द्वारा सोमवार देर रात चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान तेरा वाहनों से 2.23 लाख का जुर्माना वसूल किया गया। उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी डीटीओ वंदना शेजवलकर द्वारा विशेष जांच अभियान चलाकर मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न नियमों के उल्लंघन में कुल 13 वाहन से 2.23 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। डीटीओ के नेतृत्व में अभियान के तहत कुल 62 वाहनों की जांच की गई, जिसमें रिफ्लेक्टिव टेप, ओवरलोडिंग एवं टैक्स फेल होने को लेकर 13 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ