Advertisement

नए महाप्रबंधक से भेंट को पहुंचे झामुमो जिला उपाध्यक्ष...



बोकारो/झारखंड : झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला उपाध्यक्ष शमशुल हक ने बीते 18 दिसंबर को जिला के हद में करगली स्थित सीसीएल बी एंड के मुख्यालय पहुंचकर नए महाप्रबंधक से भेंट की।

जानकारी के अनुसार झामुमो जिला उपाध्यक्ष हक ने नए महाप्रबंधक चितरंजन कुमार को क्षेत्र का महाप्रबंधक बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

बताया जाता है कि महाप्रबंधक से भेंट में झामुमो जिला उपाध्यक्ष हक ने क्षेत्र के कोयला उत्पादन, संप्रेषण तथा विस्थापित समस्या को लेकर विस्तृत चर्चा की, साथ ही सहयोग का आश्वासन दिया। बगल के कथारा क्षेत्र में बिताए गए पलो को याद किया। इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के विशेश्वर राम उपस्थित थे।

إرسال تعليق

0 تعليقات