धनबाद/झारखण्ड : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के फुसबंगला मुंडापट्टी में मंगलवार को घनी आबादी के बीच दलदलनुमा कचरे के अंबार में एक वृद्ध व्यक्ति के गिरने और दम घुटने से मौत होने का मार्मिक मामला सामने आया है। मृतक की पहचान भागा गाड़ीवान पट्टी निवासी ठेला चालक 66 वर्षीय शंकर प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। सुचना पाकर जोड़ापोखर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कचरे के ढेर से बाहर निकाल घटना की जाँच में जुट गई है। कचरे की ढेर में शव मिलने की खबर से स्थानीय रहवासियों की भीड लग गई। लोगों में मौत के कारण पर तरह-तरह की चर्चा का विषय बना हुआ है। मृतक शंकर ने दो शादी की थी, पहली पत्नी के मृत्यु हो जाने के बाद वह फुसबंगला मुंडापट्टी में अपनी दूसरी पत्नी गीता देवी के साथ ही रहा करता था। मृतक के पांच बच्चे हैं, जिनमें से दो भागा में रहते हैं। मृतक की पत्नी गीता देवी ने कहा की पिछले तीन दिन से लगातार शराब का सेवन कर रहे शंकर प्रसाद सिंह अकेले में बड़बड़ाते रहते थे। मृतक के पुत्र शंकर प्रसाद सिंह ने कहा की फिसलने के कारण वे कचरे की ढेर में जा गिरे होंगे, जिससे उनकी मृत्यु हो गई होगी। मृतक की पत्नी तथा बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

0 टिप्पणियाँ