बोकारो/झारखण्ड : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) बोकारो थर्मल शाखा परिसर से चोरी हुई बाइक को स्थानीय पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताया जाता है कि बोकारो जिला के नावाडीह के कीमोजोरिया निवासी सहदेव महतो की हीरो स्पलेंडर बाइक क्रमांक JH 09 AB 2754 बीते 4 दिसंबर की दोपहर बोकारो थर्मल एसबीआई बैंक से चोरी हो गई थी। इसकी जानकारी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि चोरी हुई बाइक बोकारो थर्मल चांदनी मार्केट के पीछे सड़क किनारे रखा हुआ था, जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली। चोरी हुए बाइक को जप्त कर थाना ले आया गया है। इस अभियान में एसआई गरदी वानरा सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।


0 تعليقات