बोकारो/झारखण्ड : जिले के बेरमो प्रखंड अंतगर्त सीसीएल ढोरी केंद्रीय अस्पताल के चिकित्सकों ने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और मान-सम्मान की रक्षा के लिए जीएम रंजय सिन्हा से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अस्पताल के सीएमओ डॉ.आर.एन.झा ने किया। चिकित्सकों की टीम में डॉ.नीतीश कुमार, डॉ.रोहित शर्मा, डॉ.पुनीत गुप्ता, डॉ.शादाब अहमद, डॉ.राहुल कुमार, डॉ.राहुल रंजन, सुवेंदु सिंह, डॉ.अंकित गौरव, डॉ.बी.सतीश, डॉ.ए.डॉन, डॉ.देवरंजन भट्टाचार्य, डॉ.स्वेता शरण, डॉ.शल्या, डॉ.यामिनी, डॉ.ज्योति रेड्डी और डॉ.रुखसाना शामिल थीं। चिकित्सकों ने जीएम को हाल ही में एक जनप्रतिनिधि द्वारा एक डॉक्टर के साथ किए गए दुर्व्यवहार की जानकारी दी और सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। जीएम रंजय सिन्हा ने चिकित्सकों को आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा और मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई का भी भरोसा दिया। जीएम के आश्वासन के बाद सभी चिकित्सक अपने काम पर लौट गए।

0 टिप्पणियाँ