बोकारो/झारखण्ड : चास नगर निगम में अपर नगर आयुक्त (एएमसी) संजीव कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। मौके पर सहायक नगर आयुक्त प्रियंका कुमारी, जयपाल सिंह, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, सिटी मैनेजर, सिटी मिशन मैनेजर व अन्य कर्मी उपस्थित थे, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में शहरी सुविधाओं से लेकर सभी योजनाओं को तय समय में पूरी करने पर चर्चा हुई। सभी सुविधाओं का लाभ दिलाने हेतु अपर नगर आयुक्त के निर्देशानुसार निगम में नागरिक सुविधा से लेकर साफ-सफाई तक कोई भी समस्या हो उसके लिए जनता दरबार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित की जाएगी, जनता दरबार में जन सुविधाओं, शिकायत निष्पादन के साथ-साथ निगम से संबंधित सभी मामलों को त्वरित निष्पादित किया जाएगा।
एएमसी के निर्देशानुसार सभी सुविधाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। साफ-सफाई से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1800 5723626 है। शहरवासी अपनी शिकायतों को रखें, उसका निदान किया जाएगा। उन्होंने शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु गठित धावा टीम के द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराने, शहर में अवैध रूप से होर्डिग/पार्किंग से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।
एएमसी ने बताया कि शहरी जलापूर्ति योजना को भी जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। जिन्होंने भी अपना मीटर पंजीकृत नहीं करवाए हैं, जल्द से जल्द करवा लें अन्यथा गठित धावा टीम के द्वारा जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

0 تعليقات