Advertisement

खराब प्रदर्शन करने वाले पंचायतों के पंचायत सचिवों का वेतन स्थगित का निर्देश...

खराब प्रदर्शन वाले प्रखंड समन्वयक (पीएमएवाई) से भी स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश...


लाभुकों को लंबित प्रथम–द्वितीय किस्त का करें भुगतान, अबुआ आवास योजना (एएवाई) का मामला...


बीएसबीएएवाई योजना के अपूर्ण कार्यों को कराएं पूरा, क्षेत्र में अधिकारी करें भ्रमण, योजनाओं की प्रगति का करें दैनिक निगरानी...


बोकारो/झारखण्ड : समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने जिला ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति कार्य की समीक्षा बैठक ली। मौके पर उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, अपर समाहर्ता मो.मुमताज अंसारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो.शफीक आलम, सहायक उप निदेशक सामाजिक सुरक्षा पियुष, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्रीमती श्वेता गुड़िया, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड समन्वयक (पीएमएवाई), सभी प्रखंडों के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता आदि उपस्थित थे।

बैठक में उपायुक्त ने क्रमवार विभाग के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे अबुआ आवास योजना (एएवाई), डॉ.बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर आवास योजना (बीएसबीएएवाई), मनरेगा, पीएम जनमन योजना, डोभा, कुआं निर्माण, खेलकूद मैदान निर्माण आदि योजनाओं के प्रगति कार्य कि समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अबुआ आवास योजना की समीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले प्रखण्ड चास, चंदनकियारी, जरीडीह एवं नावाडीह के खराब प्रदर्शन वाले पांच पंचायतों को चिन्हित करते हुए संबंधित पंचायत सचिव के वेतन को अगले आदेश तक के लिए स्थगित करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत भुगतान असफल हुए लाभुकों की संख्या एवं त्रुटि निराकरण को लेकर प्रखंडवार उपलब्ध कराए गए आंकड़ों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित लगभग 13708 आवेदनों की त्रुटि अविलंब सुधार करने को कहा। वहीं, प्रखंडों के आंगनबाड़ी केंद्रों में गुरुवार एवं शनिवार को होने वाले ग्राम स्वास्थ्य-स्वच्छता पोषण दिवस (पीएचएसएनडी) में सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर दिवस के दिन उपस्थित रहने एवं आमजनों की शिकायतों को सूचीबद्ध करते हुए समस्याओं का निदान करने के दिशा में कार्य करने को कहा।


बैंक खाता खोलने/आधार निर्माण/सीडिंग के लिए विशेष अभियान चलाने, मानव दिवस सृजन करने, मनरेगा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का दिया निर्देश...

उधर, सभी प्रखंडों में बैंक खाता खोलने, आधार कार्ड निर्माण एवं बैंक खाता/अकाउंट लिंक/सीडिंग कराने को लेकर अभियान चलाकर शिविर लगाने को कहा। साथ ही, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को लेकर भूमि चिन्हित/ग्राम सभा कर जिला को प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा विभिन्न योजनाओं को लेकर समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा–निर्देश दिए। बैठक में चास बीडीओ डॉ.प्रदीप कुमार, चंदनकियारी बीडीओ अजय वर्मा, पेटरवार बीडीओ संतोष महतो, बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, गोमिया बीडीओ महादेव कुमार, चास अंचलाधिकारी दिवाकर दूबे, कसमार बीडीओ श्रीमती नम्रता जोशी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी पंकज दूबे, परियोजना पदाधिकारी मानिक प्रजापति, पीएमएवाई के प्रखंड समन्वयक आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ