गिरफ़्तार हों अपराधी...
गिरीडीह/झारखण्ड : ईटीवी भारत के संवाददाता पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में ईटीवी भारत के संवाददाता अमरनाथ सिन्हा गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत झारखंड प्रदेश अध्यक्ष जहीरूद्दीन खान ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
आपको बताते चलें कि उनके ऊपर हमला नगर निगम के टोल वसूली करने वाले गुंडों ने किया है। इस मौके पर उनके सहयोगी और बीच बचाव करने पहुंचे दो अन्य पत्रकारों के साथ भी मारपीट की गई है। यह घटना गिरिडीह टुंडी मार्ग पर अजीडीह के समीप नगर निगम के टोल टैक्स वसूली केंद्र पर हुई है। ईटीवी भारत के संवाददाता अमरनाथ सिन्हा पर यह हमला खबर संकलन करने के दौरान किया गया है। वह हाई कोर्ट की रोक के बाद नगर निगम द्वारा जबरन टोल वसूली की कवरेज कर रहे थे। हालांकि इसकी सूचना मिलने के बाद झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी अस्पताल पहुंचे और घायल पत्रकारों का हाल-चाल लिया। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत झारखंड प्रदेश ने मुख्यमंत्री से अपराधियों की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ