गरियाबंद : ज़िले में अंतर्राज्जीय वन्यप्राणी तस्करों पर कार्यवाही करते हुए एक जिंदा वन्यप्राणी पेंगुलीन (सालखपरी) के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके पूर्व भी वन्यप्राणी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए वन्यप्राणी तेन्दुआ के खाल एवं वन्यप्राणी पेंगुलीन (सालखपरी) को जप्त कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को मुखबीर से वन्यप्राणी जिंदा पेंगुलीन (सालखपरी) की तस्करी 3 व्यक्ति ओड़िसा की ओर ग्राम कोठीगांव थाना छुरा की ओर एक जूट बोरी में लेकर जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी छुरा को टीम गठित कर कार्यवाही हेतु निर्देश दिया गया। थाना प्रभारी छुरा निरीक्षक राजेश जगत द्वारा ग्राम कोठीगांव ओड़िसा मार्ग पर नाकाबंदी कर तैनात थे इस दौरान छुरा की ओर आ रहे भोज सिंह भुंजिया पिता उड़ान सिंह भुंजिया, संतोष भुंजिया पिता गौर सिंह भुंजिया, नंद कुमार भुंजिया साकिनान सेठ जामपानी थाना धरमबांधा जिला नुआपाड़ा (ओड़िसा) से पूछताछ करने आरोपी भोजसिंह भुंजिया के पास रखे जूट बोरी में एक नग जिंदा पेंगुलीन (सालखपरी) मिला। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना छुरा में अपराध क्रमांक 136/2020 धारा 9, 39(2), 52,34 वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, वन्यप्राणी पेंगुलीन (सालखपरी) को वनविभाग गरियाबंद को सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरा निरीक्षक राजेश जगत, सउनि श्रवण विश्वकर्मा, आरक्षक हरिहर साहू, दयानंद गौर, रेवाराम धु्रव, शिव दयाल नागेश, सैनिक मन्नू साहू, अशोक कश्यप का कार्य सराहनीय रहा।

0 تعليقات