Advertisement

छत्तीसगढ़ में स्कूल खोलने को लेकर हुआ बड़ा फैसला...


 

रायपुर : प्रदेश में 15 अक्टूबर से स्कूल नहीं खुलेंगे। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने इसे लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मंगलवार को कहा कि स्कूल खोलने का फैसला प्रबंधन और पैरेंट्स की सहमति के बाद ही होगा। अभी 15 अक्टूबर से स्कूल खोले जाने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। 

हालांकि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने यह भी कहा है कि स्कूल खोले भी जाते हैं तो भी ऑनलाइन क्लासेज बंद नहीं होगी। केंद्र सरकार ने अनलॉक-5 के मद्देनजर स्कूल और शैक्षणिक संस्थान खोले जाने का अधिकार राज्यों पर छोड़ दिया है। केंद्र की गाइडलाइन के बाद राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 15 अक्टूबर से स्कूल नहीं खोले जाएंगे।

إرسال تعليق

0 تعليقات