Advertisement

बेसहारा वृद्धा को घर जाने में किया मदद, मानवता का मिसाल बना गरियाबंद पुलिस

 गरियाबंद : 05 मिनट के अंदर मिला क्विक रिस्पांस दिनाँक 02 अक्टूबर 2020 को गरियाबंद बस स्टैंड के पास एक बुजुर्ग महिला जिसका नाम सोहद्रा बाई है जो भेजराडिह की रहने वाली है गीर गयी, जो अपने घर जाने में असमर्थ थी। वृद्धा को देख कर वहां उपस्थित सज्जन के द्वारा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद विकास बघेल को दूरभाष से सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही तत्काल PCR वाहन को भेजकर उक्त असहाय वृद्ध महिला को उनके घर सुरक्षित व ससम्मान पहुंचाया गया।

 उल्लेखनीय है कि सूचना मिलने के 05 मिनट के अंदर PCR वाहन मौके पर पहुंच कर उक्त वृद्ध महिला को उनके घर छोड़ने रवाना हो गये था।


उक्त त्वरित कार्यवाही में आरक्षक डिलोचन रावटे, योगेश ठाकुर, दिलीप तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ