Advertisement

पशु प्रेम की अनूठी मिसाल, विधि विधान से किया मृत वानर का अंतिम संस्कार

 


गरियाबंद/राजिम : गरियाबंद जिले के सबसे बड़े ग्राम पंचायत कोपरा के वृक्ष मित्र ग्रुप के युवाओं ने सड़क दुर्घटना में मृत बंदर को उठाकर उसका विधि विधान से अंतिम संस्कार करके पशु प्रेम के प्रति एक अनूठी मिसाल पेश की है। युवाओं ने बताया कि वह सोमवार को अज्ञात दोपहिया वाहन की जोरदार ठोकर से एक बंदर अपने छोटे से बच्चे के साथ घायल अवस्था में रास्ते पे पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने बदंर को वहां से उठाकर प्राथमिक उपचार कर उनके जीवन को बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन अंततः वानर ने दम तोड़ दिया ततपश्चात युवाओं ने प्रणय साहू के प्रेरक उपस्थिति में मोक्ष के लिए गड्डा किया और पूजा पाठ करके उसे वहां दफना कर अंतिम संस्कार किया साथ ही उनकी स्मृति में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस कार्य में कोपरा के हरिशंकर साहू, चित्तु यादाव, प्रणय साहू, मुकेश सेन, राजा सोनी, नंदु साहू, आनंद भारती, डोमन, लीला तारक आदि उपस्थित थे।



إرسال تعليق

0 تعليقات