Advertisement

श्री धनवंतरी योजनाओं से ग्रामीण अंचल के लोगों को मिलेगा लाभ - युवा नेता टिकेश साहू

संवाददाता : सैय्यद सफदर हुसैन

फिंगेश्वर, गरियाबंद : 20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में श्री धन्वंतरी योजना का शुभारंभ हुआ जिसमें जेनेरिक मेडिकल स्टोर का मुख्यमंत्री जी के द्वारा वर्चुअल शुभारंभ किया गया।
युवा नेता टिकेश साहू ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना का शुभारंभ कर जनता को बहुत बड़े सौगात दी हैं। इस योजना के तहत राज्य में 84 दुकानों का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध होगी उपभोक्ताओं को दवाइयों की एमआरपी पर न्यूनतम 50.09% और अधिकतम 71% छूट का लाभ मिलेगा मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दवाइयों के होम की और ट्रेवल किट का लोकार्पण भी किया यह की श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे दवाइयों के होम किट की कीमत ₹699 हैं।जो इन मेडिकल स्टोर में ₹290 के मूल्य पर तथा ट्रैवल कीट जिनकी कीमत ₹311 है वह ₹130 में उपलब्ध होगा नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना में आने वाले समय में प्रदेश के 159 शहरों में 190 मेडिकल स्टोर प्रारंभ होगी इन मेडिकल स्टोर में 251 प्रकार की जेनेरिक दवाइयां तथा 27 सर्जिकल उत्पाद की बिक्री अनिवार्य होगी। इसके अलावा वन विभाग के संजीवनी के उत्पाद सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों और शिशु आहार आदि का भी वितरण किया जाएगा। इस योजना के प्रारंभ होने से ग्रामीण अंचल गरीब मजदूर किसान महिला बहनों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी महंगाई के मार में ये संजीवनी का काम करेगा। बेलगाम महंगाई के कारण गरीब जनता का बजट बिगड़ गया है। लेकिन धन्वंतरी योजना के प्रारंभ होने से ग्रामीण तबके के लोगों को अधिक फायदा मिलेगा और कम दामों में अपनी जरूरत की दवाएं खरीद सकेंगे। युवा नेता टिकेश साहू ने आगे कहा की बेलगाम महंगाई से सभी त्रस्त हैं।मोदी सरकार के गलत नीति का परिणाम है कि आज महंगाई आसमान छू रही हैं। और महंगाई पर पहले घंटों भाषण देने वाले आज महंगाई पर एक शब्द नहीं बोलते हैं। छत्तीसगढ़ में 15 साल तक भाजपा का शासन रहा लेकिन आम जनता के जनहित एक भी कार्य नहीं हुआ। कांग्रेस सरकार ने बहुत ही कम समय में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। संवेदनशील सरकार और जनहित को सर्वोपरि रखने के उनके उद्देश्य के कारण ही प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री और उनकी सरकार से खुश हैं। इसी कारण लोकप्रियता और सुशासन में भूपेश बघेल ने अपने समकालीन देशभर के मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है। यह सम्मान उनके सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं का प्रतिफल हैं। धन्वंतरी योजना को प्रारंभ करने के लिए प्रदेश की गरीब मजदूर किसान एवं माताओं बहनों ने बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات