गरियाबंद : प्रथम पंचायत मंत्री विधायक अमितेश शुक्ल के घर को भाजपा के युवा मोर्चा द्वारा घेराव किया गया, जो भाजपा युवा मोर्चा के बचकाना और घटिया स्तर की राजनीति को दर्शाता है। अमितेश शुक्ल शेत्र के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, प्रदेश में सबसे ज्यादा 60 हजार वोटों से जीतने वाले एक मात्र विधायक हैं। अमितेश शुक्ल के लोकप्रियता को भाजपा पचा नहीं पा रही। किसानों के लिए नहर का जाल बिछाया, अब पानी की समस्या नहीं रहती जिससे फसल भी अच्छा होता है। आज किसान भाई खूब तरक्की कर रहे हैं। कालेज मे एमएससी, बीएससी सीट बढ़ाई है, डिसिए पीजीडिसिए चालू कराया एवं स्वामी अत्मानंद स्कूल बनवाया। नहर, बिजली, सड़क, कॉलेज, हस्पिटल बनवा कर किसानों, मजदूरों, युवाओं, बहनों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। अमितेश शुक्ल जन लोकप्रिय नेता हैं, जिनके नेतृत्व में राजिम विधान सभा तरक्की कर रही है। स्वर्गीय श्यामाचरण शुक्ल और विद्याचरण शुक्ल के किये कार्य को लोग याद कर भावुक हो जाते हैं। उनके किये कार्य को कोई भुला नहीं सकता साथ ही लोग उन्हें भागीरथी भी कहते हैं।
भाजपा युवा मोर्चा अपनी गिरेबान में झांक के देखे 15 साल में भाजपा गरीबों, मजदूरों, किसानों को लूटने का ही काम किया है। भाजपा ने अपने किये वादों को पुरा नहीं किया। भाजपा के शासन काल में महंगाई, बेरोजगारी, लगातार बड़ी, भाजपा ने किसानों का बोनस खा गया। पनामा में अरबों का घोटाला किया, जिसके कारण जनता ने उन्हें 15 सीट देकर सबक सिखाया। भाजपा युवा मोर्चा पर खिस्यानी बिल्ली खंभा नोचे वाली कहावत फिट बैठती है।
नरेंद्र मोदी सबसे झूठा प्रधानमंत्री है झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया...
नोट बंदी में हजारों लोगों ने लाइन में दम तोड़ दिया था। किसानों के लिए काला कानून लाया जिसे दबाव के चलते यू टर्न लिया। किसान आंदोलन में सैंकड़ों किसानों ने दम तोड़ दिया, किसानों का हत्यारा है भाजपा सरकार भाजपा जनता युवा मोर्चा की घटिया राजनीति को हरगिज़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
0 تعليقات