राजिम, गरियाबंद : प्रथम पंचायत मंत्री एवं राजिम विधायक अमितेश शुक्ल के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस फिंगेश्वर ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया।
सन् 1971 की भारत पाकिस्तान युद्ध में हमारे भारत देश को विजय दिला कर पाकिस्तान का टुकड़े टुकड़े किया था उन अनगिनत वीर जवानों के सम्मान के लिए इंडिया गेट के पास अमर जवान ज्योति की स्थापना 1972 में किया गया था जो लगातार 50 वर्षों तक जला लेकिन वर्तमान की केंद्र में बैठे भाजपा यानी नरेंद्र मोदी के सरकार ने उस अमर जवान ज्योति को बुझा कर अन्य जगह पर स्थापित कर दिया जिसके विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया।
युवा कांग्रेस फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश भारती ने कहा की अमर जवान ज्योति को बुझा कर नरेंद्र मोदी व भाजपा सरकार ने उन वीर जवानों का घोर अपमान किया है। उसका इतिहास मिटाने की कोसिस किया, जिसे हम देशवासी कभी माफ नहीं करेंगे। विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता भुनेश्वर सिन्हा, युवा कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष अलंकार सिन्हा, हसमन भारती, अश्वनी सोनकर, थनेश्वर बंजारे, दिगेश्वर पटेल, मिथलेश पटेल, सोनू मीरी, युवराज सिन्हा, हामेश्वर यादव, युवराज तारक, अरुण जांगड़े, जनक साहू, उत्तम गिलहरे, मोनू साहू, दद्दू यदु, खेमचंद यादव व युवा कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ