Advertisement

ज़िला पंचायत अध्यक्षा के गृह ग्राम ने मजबूर होकर फेहराया तिरंगा...



संवाददाता : टेलु राम कश्यप

मो.नं. : 7722888081


गरियाबंदगरियाबंद जिला मुख्यालय पुलिस परेड में जहाँ इस वर्ष 26 जनवरी 73वें गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, संस्कृति मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी गरिमामय माहौल में ली थी। मंच पर कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी एवं पुलिस अधीक्षक जे.आर.ठाकुर मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर ज़िला संयुक्त कार्यालय (कलेक्ट्रेट) के साथ-साथ ज़िला पंचायत कार्यालय में भी काफ़ी शानो-शौकत के साथ गणतंत्र दिवस मनाई गयी I अच्छी-ख़ासी तय्यारियों के साथ सुसज्जित अधिकारी-कर्मचारीगणों ने संविधान अपनाये जाने की ख़ुशी मनाई I लेकिन जैसा की आपने हैडलाइन में पढ़ा, और शायद पूरी बात जानना भी चाहते हैं I

          चलिए आपको बताते हैं पूरा कारनामा I मामला है जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर के गृह ग्राम धुर्वागुड़ी का I ज्ञात हो कि ज़िले के मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत खोखमा का आश्रित ग्राम है धुर्वागुड़ी I इस वर्ष यहाँ गणतंत्र दिवस को कुछ अलग अंदाज में मनाया गया I गाँव में सुबह से ही गणतंत्र दिवस के रौनक ढूंढते हुए ग्रामीण पंचायत भवन पहुंचे I सब खुश थे की संविधान लागू होने की ख़ुशी संवैधानिक अधिकार से मनायेंगे I गाँव के बूढ़े, बच्चे, युवा, महिलाएं और ग्राम पंचायत के पंच-गण की मौजूदगी में अब इन्तेजार था तो सिर्फ ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव का I घंटों इन्तेजार के बाद जब मजूद लोगों से बर्दाश्त न हुआ तो पंचों के साथ ग्राम की महिलाओं ने मजबूरन खुद ही झंडा फेहरा दिया I

 

आखिर कहाँ गया सरपंच...?

गणतंत्र दिवस पर बिना सरपंच-सचिव के, अंत में पंचों एवं महिलाओं द्वारा तिरंगे की लाज तो जरूर बचायी गई, लेकिन एक सवाल तो अब भी बाकी है कहाँ गया सरपंच-सचिव” ? हमारे संवाददाता ने बड़ी छान-बीन और पूरा इलाका खंगालने के बाद सरपंच को आखिर खोज निकला I सड़क किनारे, पेड़ की ठंडी छाँव में बदहवास सोये नज़र आये सरपंच राम प्रसाद नेताम I बात करनी चाही गयी, लेकिन बदबू ऐसी की आंत में गिठान पड़ जाये !! शराब के नशे में धुत सरपंच जो बेसुध अपने नशे के आनंद में डूबा पड़ा मिला, जिससे खुद के अंगवस्त्र भी नहीं संभल रहे उनसे पूरे ग्रामीण राष्ट्रध्वज फेहराने की आशा लिए बैठे थे I

 

लापता पंचायत सचिव...

झंदोत्त्वलन के बाद जब सरपंच की हालत देख पंचायत सचिव थानसिंह नायक को ढूँढा गया, लेकिन वो कहते हैं न “अंधेर नगरी...चौपट राजा”I न सचिव मिला न सचिव का नंबर I कईयों कॉल करने के बाद भी सचिव से बात तक नहीं हो पाया I अब या तो सचिव को ज़मीन खा गयी या आसमान निगल गया, फिलहाल सचिव से अबतक कोई संपर्क नहीं हो पाया है I

ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर के ही गृहग्राम का होने के वजह से मामले की संज्ञान मैडम को दिलाने के लिए भी कई प्रयास किए गए लेकिन शायद अब देर हो चुकी है I खोखमा-धुर्वागुड़ी पंचायत के उन लोगों को अपने उन सवालों को अपने अन्दर हि दबा देना होगा, जिन्होंने पंचायत प्रमुखों के होने के बावजूद ऐसी मजबूरी के साथ तिरंगे को फेहराया I कार्यवाही की तो बात सोंचना ही...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ