Advertisement

केंद्र का निराशावादी बजट : राकेश तिवारी


गरियाबंद : गरियाबंद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने केंद्र की मोदी सरकार  के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट से किसान मजदूरों सहित मध्यम और करीब गरीब वर्ग के लोगों को कोई राहत नहीं दी गई है।
9.27 प्रतिशत विकास दर का आर्थिक सर्वेक्षण आया है, जो देश को पिछड़ा और देश की अर्थ व्यवस्था को कमजोर करता है।
उन्होनें कहा कि करोना महामारी और केंद्र सरकार की अदूरदर्शी नीति के कारण लाखों लोग बेरोजगार हो गए उनकी भी चिंता नहीं की गई है। साथ ही गरीब जनता को कोई राहत नहीं दी गई है, उल्टे मनरेगा का बजट कम कर दिया गया है। मंहगाई कम करने जमीनी स्तर पर सुदृढ बनाने नजर अंदाज किया गया और ऑन लाइन योजना के माध्यम से लोगों को ठगा जा सकता है।
राकेश तिवारी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की बात करने वाली केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। स्वास्थ्य चिकित्सा की कमजोरियों को दबाने का प्रयास किया गया। टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया, जबकि वैश्विक महमारी करोना से जूझ रही अर्थव्यवस्था को राहत देने के कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। गृहिणियों को निराशा हाथ लगी है, रईसों को फायदा पहुंचाने वाला बजट है। आम नागरिकों को कोई राहत नहीं मिलने वाली है।निराशावादी बजट में पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए कोई विशेष लाभ नहीं दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ