महासमुंद : जिला महासमुंद अंतर्गत थाना तेंदूकोना में दिनांक 07.01.2022 को प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 4/22 धारा 363 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेमभूरकर साहू व अनुभागिय अधिकारी पुलिस बागबाहरा कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेंदूकोना के द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर अपहर्ता एंव संदेही के पता तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर जिला बरनाला पंजाब से दिनांक 25.01.22 को अपहर्ता को आरोपी नामदीप सिंह उर्फ कालू के कब्जे से बरामद किया गया।
विवेचना में अपराध धारा 366, 376 (2)(झ)(ढ) भादवी एवं 4, 6 पास्को एक्ट का घटित होना पाए जाने से एवं सहयोगी आरोपी ट्विंकल यादव को धारा सदर 120 बी भादवी 17 पास्को एक्ट के तहत आरोपी गणों को समय सदर में गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया। संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक मल्लिका बनर्जी तिवारी, प्रधान आरक्षक 173 ललित चंद्राकर आरक्षक 248 विजय सोनी महिला आरक्षक 660 नीरा यादव द्वारा की गई।
0 टिप्पणियाँ