Advertisement

सतनामी समाज ने आरक्षण कटौती को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन...सफल रहा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन...

राजिम, गरियाबंद : सतनामी समाज का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन राजिम बस स्टैंड, सुंदर लाल शर्मा चौक में मंगलवार को संपन्न हुआ। सतनामी समाज के लोगों ने एसडीएम कार्यालय जा कर एसडीएम पूजा बंसल को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सतनामी समाज के लोगों ने कहा की माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा 16% आरक्षण दिया गया था जिसको प्रदेश सरकार के द्वारा 13% कर दिया गया है, जिसको लेकर अनुसूचित जाति के द्वारा हजारों की संख्या में प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर और प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के साथ छल किया है, इसका भरपूर विरोध किया। इस विरोध का सामना कांग्रेस सरकार को आगे आगामी चुनाव 2023 में करना पड़ सकता है। गरियाबंद जिले के हर गांव से अनुसूचित जाति के लोग धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। भाजपा काल में रमन सिंह की सरकार में 13 प्रतिसत को घटाकर 12 प्रतिसत किया तब सतनामी समाज द्वारा पूरे प्रदेश में विरोध किया गया उस समय कांग्रेस विपक्ष में थी। उस समय सतनामी समाज के विरोध प्रदर्शन को समर्थन करते हुए कांग्रेस ने मंच में कहा था की उनकी सरकार बनेगी तो 13 प्रतिशत करेंगे और कोंग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पात्र में भी 13 प्रतिशत को मुख्य जगह दी थी, लेकिन दुःख की बात है कि 4 सालों से सरकार में कांग्रेस है और अब जब आरक्षण बढ़ाने का समय आया तो सिर्फ़ 1 प्रतिशत बड़ाकर समाज को झुनझुना पकड़ा दिया।

समाज कि माँग है कि जो सरकार ने घोषणा किया था उसे पुरा करे 13 प्रतिशत करे। इस पूरे धरना प्रदर्शन का संचालन मुन्ना कुर्रे ने किया एवं उद्बोधन करने वालों में आनंद मतवाले, दुजार बंजारे, मधुबाला रात्रे, चतुर मंडल, चंदा बारले, कुलेश्वर गीतलहरें, गोपचंद बनजी, विष्णु जांगड़े, मुन्ना कर्रे, मुकेश भारती, देव प्रसाद बघेल, राजेश परमान, संतोषी कुर्रे, राकेश भारती, मनोज सोनवानी, राज ऋषि टंडन , ओमप्रकाश आडिल, प्रकाश चंदनिया, दयालु गाडा, दुर्गेश बांधे, दुलीचंद, थनेश्वर बंजारे, वेदराम नन्द, धमुदास, ग्यानीकदास, दुर्गेश, किरण टंडन, टिकेश आडिल, कुलेश्वर सोनवानी, हरीश चन्द्र, कोमल ढीढी, पिलाचद, महेंद्र भारती, ज्ञानिकराम, प्रेमलाल, समस्त अनुसूचित जाति वर्ग के लोग शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ