Advertisement

अच्छी व्यवस्था से धान खरीदी सुचारू रूप से हो रही, किसानों में दिखे संतोष के भाव...

रक्शा/अरण्ड, गरियाबंद : चालू खरीफ विपणन वर्ष में राजिम के अरण्ड स्थित रक्शा धान खरीदी केंद्र में अब तक 23302 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है। जिसमें 17200 क्विंटल धान का विक्रय और उठाव भी हो चुका है।
मंगलवार 13 जनवरी को केंद्र में अपना 10 क्विंटल 40 किलो धान बेचने के लिए लेकर पहुंचे जनपद क्षेत्र की सदस्या श्रीमती भूणेश्वरी साहू के पति अंतरिक्ष साहू कहते हैं कि उनके 0.29 हेक्टियेर की भूमि में उपजे धान को वे लेकर आए हैं। टोकन पहले से ही मिल गया था, इसलिए केन्द्र पहुंचने पर उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। इसी तरह किसान चंद्रिका गहने ने 8 क्विंटल धान, कुंजलाल साहू ने 51 क्विंटल 20 किलो धान समर्थन मूल्य पर बेचा। किसान मदन साहू ने बताया की उन्होंने भी अपने 103 क्विंटल 60 किलो धान समर्थन मूल्य पर बेचा है। इन सभी किसानों ने अपना पूरा-पूरा धान बेच लिया है इनका कहना है कि धान बेच कर जो राशि उन्हें मिली है यह उनके लिए काफी फायदेमंद रहा। उन्होंने इसका उपयोग कृषि और घरेलू काम में किया है।

लक्ष्य को हासिल करने में जुटा अमला...

ज्ञात हो कि रक्शा खरीदी केंद्र में इस साल 3 गांव के 1124 पंजीकृत किसानों से 36 हजार क्विंटल धान खरीदी समर्थन मूल्य पर की जानी है। इसमें अरण्ड सहित धमनी एवं खपरी के पंजीकृत किसान सम्मिलित हैं। गौरतलब है कि वर्तमान में यहां कुल 12 पक्के चबूतरे हैं। इसके अलावा यहां 22 दिसम्बर तक के लिए किसानों को टोकन जारी किया जा चुका है और पर्याप्त मात्रा में बारादाने की उपलब्धता केन्द्र में है। इन सब व्यवस्थाओं की वजह से यहां किसानों को धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं आ रही। इसके लिए किसान प्रदेश के मुखिया और ज़िला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जताते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ