Advertisement

शादी का सीज़न और वन मंत्री का कबीरधाम दौरा... क्या है आखिर मामला...


रायपुर : राज्य सरकार के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर बुधवार को कबीरधाम जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। मंत्री अकबर ग्राम पंचायत सुखाताल में अमर वर्मा की पोती के शादि समारोह में शामिल हुए। तत्पश्चात मंत्री अकबर नगर पंचायत बोड़ला में जगेलाल पटेल के पुत्र एवं सुपुत्री और ग्राम पंचायत सिंघनपुरी जंगल में धनुक वर्मा की सुपुत्री की शादी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए उपहार भी भेंट किए। मंत्री अकबर ने सभी के निवास पर पहुंच कर पूरे परिवारजनों से भेंट-मुलाकात की और सभी का हाल-चाल जाना। इस अवसर पर नीलकंठ चंद्रवंशी, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, कलीम खान सहित अन्य जनप्रतिनधियों ने भी शादी की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

إرسال تعليق

0 تعليقات