Advertisement

सांवरा जनजाति समाज ने प्रधानमंत्री का किया धन्यवाद ज्ञापित...


महासमुन्द : अलका चंद्राकर के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में समाजजन ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऐतिहासिक निर्णय स्वरुप 12 जनजाति समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल कर उन्हें उनके संवैधानिक अधिकार व लाभ प्रदान करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। अलका चंद्राकर ने कहा कि महज लिपकीय त्रुटि के कारण पिछले 70 वर्षों से अपने संवैधानिक अधिकार आरक्षण से वंचित 12 अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए एक नया सवेरा लेकर आया हैं और अब स्वर्णिम भविष्य गढ़ पाएंगे। अलका ने बताया कि खल्लारी विधानसभा के हजारों सांवरा जनजाति इससे लाभान्वित होंगे। मुनगासेर में अटल समरसता भवन में आयोजित कार्यक्रम में सांवरा जनजाति के सैकड़ों पदाधिकारी महिला पुरुष युवा साथियों का अलका ने तिलक पुष्पहार और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। सांवरा जनजाति समुदाय ने नरेंद्र मोदी का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि उन्हें सिर्फ पिछली सरकार द्वारा वोट बैंक समझा गया लेकिन आज नरेंद्र मोदी उनके लिए भगवान स्वरूप हैं उनके लिए एक नई शुरुआत का दिन है। इस अवसर पर प्रशांत श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दुबे साहूघनश्याम साहू दीनबंधु सेन मुकेश चंद्राकर छन्नू साहू मिलाप सबर अध्यक्ष भेखराम सबर  कोषाध्यक्ष चमपे श्वरी सबर सरपंच मनोज सबर पुनीत सवर सहित सैकड़ो सांवरा समाज के लोग उपस्थित थे।

إرسال تعليق

0 تعليقات