Advertisement

महासमुंद में आम आदमी पार्टी द्वारा निकाली गई बदवाव यात्रा की बाइक रैली...


आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभाओं में लड़ेगी चुनाव...
इस बार बदलाव के लिए तैयार है छत्तीसगढ़ : भूपेन्द्र चंद्राकर, "आप" जिलाध्यक्ष महासमुंद
तीसरा विकल्प बनेगा छत्तीसगढ़ की ताकत, अब है परिवर्तन की बारी : अभिषेक बाफना "आप"प्रदेश सचिव
अब जनता ऊब चुकी हैं कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से, अबकी बार केजरीवाल : राकेश झाबक "आप" जिला उपाध्यक्ष महासमुंद
महासमुन्द : आम आदमी पार्टी ने महासमुंद शहर के 30 वार्डों में बाइक रैली निकाली। पार्टी के प्रदेश, जिला व विधानसभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में महासमुंद शहर में बदलाव यात्रा बाइक रैली के रूप में निकाली गई। बाइक रैली (बदलाव यात्रा) में  सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे, वहीं प्रदेश व जिला के पदाधिकारी भी उपस्थिति रहे।
आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष राकेश झाबक, प्रदेश सचिव अभिषेक बाफना, जिला सचिव संजय यादव, लोक सभा अध्यक्ष संतोष चंद्राकर ने कहा की आम आदमी पार्टी इस बार छत्तीसगढ़ के पूरे 90 विधानसभा में मजबूती के साथ चुनाव लडे़गी, साथ ही छत्तीसगढ़ इस बार परिवर्तन के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। भाजपा और कांग्रेस के कुशासन से आम जन परेशान हो चुके हैं, इसलिए इस बार बदलाव जरूर होगा। अब भाजपा और कांग्रेस के कुशासन से परेशान आम जन छत्तीसगढ़ में परिवर्तन चाहते हैं और आम आदमी पार्टी की सरकार ही बने यह प्रदेश कि आम जनता चाहती है।
आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष राकेश झाबक ने कहा की जनता शिक्षा स्वास्थ बिजली पानी रोजगार सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए आज भी तरस रही है, जिसको लेकर जनता ने परिवर्तन का मन बनाया है। छत्तीसगढ़ की जनता आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाएगी और छत्तीसगढ़ में इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार जरूर बनेगी।
बाइक रैली (बदलाव यात्रा) में शामिल होने आदमी पार्टी
से जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष राकेश
झाबक, प्रदेश सचिव अभिषेक बाफना, जिला सचिव संजय यादव, लोक सभा अध्यक्ष संतोष चंद्राकर के साथ समस्त पदाधिकारी एवं क्रांतिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे 30 वालों भ्रमण करके लगभग 300 कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया बाइक रैली में विशेष सहयोग महेंद्र साहू अशोक कुमार सोनी कौशल निर्मलकर एवं अन्य कार्यकर्ताओं का रहा।

إرسال تعليق

0 تعليقات