Advertisement

बेरमो में कुमार जयमंगल को अपने गढ़ बचाने की चुनौती और रविन्द्र कुमार पांडेय की प्रतिष्ठा दांव पर...

बेरमो में त्रिकोणीय संघर्ष में फंसी भाजपा-कांग्रेस...



बोकारो/झारखण्ड : फुसरो-बेरमो की सीट भाजपा और कांग्रेस के लिए अहम है। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कुमार जय मंगल सिंह व भाजपा के उम्मीदवार रविन्द्र कुमार पांडेय की प्रतिष्ठा दांव पर है। क्योंकि कुमार जयमंगल बेरमो के निवर्तमान विधायक हैं, तो रविन्द्र कुमार पांडेय गिरिडीह के पांच बार सांसद रह चुके हैं।जितने मुंह, उतनी बातें। कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह, भाजपा के रविन्द्र कुमार पांडेय और जेकेएलएम के जयराम महतो के बीच कांटे की टक्कर है। इंडिया गठबंधन को अपने परंपरागत वोट जम कर मिले हैं। कांग्रेस का दावा है कि इस सीट पर उसने अपना गढ़ बचा लिया। वहीं, भाजपा अपने बूथ मैनेजमेंट के भरोसे बढ़त लेने की जुगत मे है। रवींद्र ने भाजपा फोल्डर के वोट समेटे। इस सीट पर जेकेएलएम जयराम महतो के प्रदर्शन और सेंधमारी पर चुनाव टिका हुआ है। जयराम महतो की पार्टी को बेरमो सीट पर सबसे ज्यादा भरोसा है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने वोट के साथ जयराम महतो के वोट का भी हिसाब लगा रहे हैं। इस सीट पर शह-मात का खेल चला है। एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडे अपनाये गये। इस सीट पर हार-जीत पार्टियों का ग्राफ बढ़ानेवाली है। जिसने भी इस सीट को जीता, झारखंड मे अपने दल का खूंटा को मजबूत किया है। यह सीट बड़ा राजनीतिक संदेश लेकर आनेवाला है। इस विघानसभा क्षेत्र समीकरण चुनाव मे दोनो ही पार्टियों के लिए बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ