Advertisement

कड़ाके की ठंड में डीटीओ वंदना सेजवलकर की सख्ती...हाईवे पर 40 वाहनों की जाँच...



बोकारो/झारखण्ड : बोकारो जिला परिवहन विभाग ने राजस्व संग्रह के लक्ष्य को पूरा करने के लिए वाहन जांच अभियान तेज कर दिया है। न्यूनतम तापमान 9-10० से. के आस-पास पहुंचने के बावजूद, जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) वंदना सेजवलकर ने सोमवार रात हाईवे पर 40 से अधिक वाहनों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालीडीह थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान छह वाहनों से कुल 2.23 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया।

ज्ञात हो कि उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर डीटीओ वंदना सेजवलकर ने वाहन जाँच अभियान चलाया, इस दौरान रिफ्लेक्टिव टेप की कमी, ओवरलोडिंग और टैक्स बकाया जैसे मामलों में छह वाहनों पर कार्रवाई की गई और कुल 40 वाहनों की जांच की गई, जिससे नियमों का पालन सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।

إرسال تعليق

0 تعليقات