Advertisement

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए राजस्व वृद्धि के कड़े निर्देश...किया लैब निरीक्षण...



बोकारो/झारखण्ड : सोमवार को रांची स्थित उत्पाद भवन में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने उत्पाद एवं मध्य निषेध विभाग के डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने सभी अधिकारियों और प्रतिनिधियों से विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया, इस दौरान उनकी समस्याओं और सुझाव पर गहन चर्चा भी की गई। मंत्री ने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि वे इस बात को सुनिश्चित करें कि आम जनता को कोई परेशानी नहीं हो और साथ ही सरकार के राजस्व में वृद्धि के लिए कार्य करें। उन्होंने तय नियमों के अनुसार काम करने और सभी मापदंडों का सही तरीके से पालन करने की हिदायत भी दी। बैठक के दौरान मंत्री ने विभागीय लैब का निरीक्षण भी किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी भी मौजूद थे।

إرسال تعليق

0 تعليقات