22 दिसंबर को हासा-भाषा विजय दिवस मनाने की योजना...
बोकारो/झारखण्ड : जिले के पेटरवार प्रखंड अंतर्गत आदिवासी सेंगेल अभियान की बैठक शनिवार को +2 हाईस्कूल पेटरवार के मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विजय कुमार टुडू ने की।इस बैठक में आगामी 22 दिसंबर को हासा-भाषा विजय दिवस मनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक में वक्ताओं ने बताया कि 22 दिसंबर 1855 को वीर शहीद सिदो मुर्मू के नेतृत्व में संताल हूल के परिणामस्वरूप संताल परगना दिशोम की स्थापना और एसपीटी कानून की जीत हुई थी। इसी तरह, पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के नेतृत्व में संताली भाषा को राष्ट्रीय मान्यता दिलाने का आंदोलन सफल रहा जिसके परिणाम स्वरूप 22 दिसंबर 2003 को इस भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया अध्यक्षता कर रहे विजय कुमार टुडू ने कहा 22 दिसंबर आदिवासी समाज के लिए ऐतिहासिक दिन है और झारखंड सरकार को इसे राजकीय अवकाश घोषित करना चाहिए बैठक मे झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू,प्रदेश संयोजक वीरेंद्र बास्के, बोकारो जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुमार किस्कू, पेटरबार प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय टुडू, सुशील कुमार किस्कू समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे आदिवासी सेंगेल अभियान ने इस दिन को पूरे हर्षोउल्लास और सम्मान के साथ बनाने का आह्वान किया।

0 تعليقات