बोकारो/झारखण्ड : जिले के पेटरवार वन क्षेत्र में वन विभाग ने शनिवार को लकड़ी माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ियों से लदा एक पिकअप वाहन संख्या ( जेएच 09 पी 0472) को जप्त किया। मामले की जानकारी देते हुए ट्रेनी आईएफएस संदीप शिंदे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर करकरा क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि यह वाहन बंगाल से लकड़ियों को चीरकर पेटरवार की ओर ले जा रहा था। जिसमें सिमर सहित अन्य किस्म के लकड़ी मौजूद थे। वन विभाग ने वाहन को जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लकड़ी के मालिक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे। सिंदे ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे लिए अमूल्य हैं। जंगलों को बचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया है।अधिकारीयों ने लोगों से जंगल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की है।


0 تعليقات