Advertisement

कथारा में Bio Boss Academy का हुआ शुभारंभ, बेहतर शिक्षा अब आपके नगर में...



बोकारो/झारखण्ड : ज़िले के बेरमो प्रखण्ड अंतर्गत कथारा में बायो बॉस एकेडमी कोचिंग संस्थान का शुभारंभ बुधवार को, मुख्य बाज़ार स्थित गोकुल मिष्ठान के समीप किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख आसिफ शमीम ने अपने पिता शमीम अख्तर के मुख्य आतिथ्य में कक्षा भवन का फीता काट कर नामांकन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।


आपको बता दें कि पूरे क्षेत्र में अब तक व्यवस्थित और उच्च तकनीकी पद्धति में बायो बॉस एकेडमी इकलौता ऐसा निजी शैक्षणिक संस्था है, जिसकी स्थापना का उद्देश्य उच्च शिक्षा, बेहतर तकनीक, सफल भविष्य के साथ-साथ नैतिक जिम्मेदारी को पूरा करना भी है। सीबीएससी और आईसीएससी बोर्ड के कक्षा आठवीं से बारहवीं तक जीवविज्ञान, भौतिकशास्त्र, रसायनशास्त्र और गणित के साथ वैश्विक भाषा अंग्रेज़ी की भी कोचिंग देने वाली इस संस्था का कोर्स इक्कीस जनवरी से शुरू होगा। संस्था प्रमुख आसिफ ने बताया कि, इस अकादमी में कर्नाटक के बायो विषय के प्रोफेसर अली अहमद के साथ तीन अतिरिक्त शिक्षक एकादमी में अपना योगदान देंगे। गौरतलब है कि अब तक क्षेत्र में शैक्षणिक संस्था की संख्याएं कम होने के कारण स्थानीय युवाओं बेहतर शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता था। अब विद्यार्थियों को सोलह से बीस जनवरी तक निःशुल्क डेमो क्लास दिया जाएगा, इस बीच अलग-अलग कक्षाओं के लिए नामांकन भी प्रारम्भ रहेंगे। जिसके बाद इक्कीस जनवरी से कक्षा नौवीं और दसवीं के लिए क्रैश कोर्स की भी शुरुआत होगी। विशेष कक्ष के तौर पर नीट और जेईई जैसी उच्च शिक्षा की तैयारी भी यहां से कराई जाएगी। इन सब बातों को ध्यान में रखकर बच्चों को विशेष सुविधा के साथ यहां सिखाया और पढ़ाया जाएगा ताकि वह हर क्षेत्र में अपने समाज और अपने माता-पिता का नाम रौशन कर सकें।


मौके पर मुख्य अतिथि शमीम अख्तर, संस्था प्रमुख आसिफ शमीम, के साथ चांद अहमद, नसीम अख्तर, मोहम्मद इब्राहिम, अजय सिंह, नसीर अहमद, बालेश्वर गोप, मोहम्मद फारूक, चन्नू मिश्रा, मो.यासीन, घनश्याम प्रसाद, इलियास अहमद, सद्दाम हुसैन, चंद्रभूषण, पवन कुमार, शोहेब, नदीम, वसीम अहमद, इमरान, सलमान खान, जानी, इकरमा, हमजा, शिवम राज सहित अन्य लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ