Advertisement

तेनुघाट पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी ने किया कंबल वितरण...



बोकारो/झारखण्ड : बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय स्थित तेनुघाट पंचायत में 11 जनवरी को बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ और पंचायत के मुखिया पति संतोष कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कंबल का वितरण किया।


जानकारी के अनुसार ठंड को देखते हुए तेनुघाट राजा मुहल्ला में असहाय और दिव्यांग जनों के बीच एसडीओ तथा मुखिया पति द्वारा कंबल का वितरण किया गया। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी ने आम रहिवासियों से अपील की कि अभी शीत लहरी चल रहा है। इसलिए घर में ही रहे। ठण्ड से बचे। यदि काम न हो तो घर में ही रहे। मौके पर पंचायत के कई गणमान्य जन मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ