Advertisement

पत्रकारों के हित में बड़ा कदम – बना पत्रकार कोष, शुरू हुई बीमा पॉलिसी...

कोर कमेटी व निगरानी कमेटी गठित, नए सदस्यों का हुआ स्वागत...



धनबाद : राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत, झारखंड प्रदेश और धनबाद जिला की संयुक्त बैठक आज यहां ए.सी. मार्केट स्थित संघ कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जहीरूद्दीन खान ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी उपस्थित रहे। उन्हें संघ का मुख्य कानूनी सलाहकार बनाए जाने की घोषणा की गई।

बैठक में संघ की कोर कमेटी और निगरानी कमेटी का गठन किया गया ताकि संगठन को आर्थिक और संरचनात्मक मजबूती प्रदान की जा सके। पत्रकारों के सहयोग और कल्याण को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रतिमाह ₹100 का अंशदान पत्रकार कोष में देने का निर्णय लिया, जिसकी शुरुआत वहीं कर दी गई। साथ ही पत्रकारों के लिए जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा पॉलिसी की भी शुरुआत की गई।

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए यह भी तय हुआ कि दुर्गापूजा के बाद पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड के मुख्यमंत्री से मिलेगा। इसके साथ ही धनबाद के रणधीर वर्मा चौक से धरना आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।

कार्यक्रम में विभिन्न चैनलों और समाचार पत्रों के पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए। नए सदस्यों को परिचय पत्र और प्रमाण पत्र सौंपकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया गया।

बैठक में वासेपुर के वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद इम्तियाज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई साथ ही, पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों और सामाजिक दायित्व पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ